ePaper

गोपालगंज : पड़ोसियों ने बैंक कैशियर के घर में घुस कर मां-बेटियों को पीटा

Updated at : 13 Oct 2018 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज : पड़ोसियों ने बैंक कैशियर के घर में घुस कर मां-बेटियों को पीटा

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर में मकान की खिड़की निकालने का विरोध करने पर बैंक कैशियर की पत्नी और दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलों को पीएचसी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में राजेंद्र प्रसाद की पत्नी कमला देवी, पुत्री सीमा कुमारी व प्रीति कुमारी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर में मकान की खिड़की निकालने का विरोध करने पर बैंक कैशियर की पत्नी और दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलों को पीएचसी से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में राजेंद्र प्रसाद की पत्नी कमला देवी, पुत्री सीमा कुमारी व प्रीति कुमारी शामिल है. घटना शुक्रवार की रात की है.

परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों द्वारा मकान की खिड़की निकाली जा रही थी. गृह स्वामी राजेंद्र प्रसाद धर्मपरसा ग्रामीण बैंक में थे. महिलाओं ने खिड़की निकालने से मना किया और काम रोकवा दिया. इस कारण पड़ोसियों ने मारपीट कर तीनों को घायल कर दिया. पुलिस ने इस मामले को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन