पत्नी का रंग सांवला बता ताने मारता था पति, फिर एक दिन किसी और लड़की से अफेयर का पता चलने पर...

Updated at : 08 Sep 2018 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी का रंग सांवला बता ताने मारता था पति, फिर एक दिन किसी और लड़की से अफेयर का पता चलने पर...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक पति ने शादी के आठ वर्ष बादअपनी पत्नी को काली-कलूठी कह कर घर से निकाल दिया. पीड़ित विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर परिवार बचाने की गुहार लगायी है. गोपालपुर थाना के नरहवा के रहने वाले ज्ञांति देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व यूपी के तमकुही रोड के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में एक पति ने शादी के आठ वर्ष बादअपनी पत्नी को काली-कलूठी कह कर घर से निकाल दिया. पीड़ित विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर परिवार बचाने की गुहार लगायी है. गोपालपुर थाना के नरहवा के रहने वाले ज्ञांति देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व यूपी के तमकुही रोड के रहने वाले राजेश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल जाते ही उसे दहेज में बुलेट बाइक नहीं लाने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके साथ ही उसे सांवली होने के कारण भी लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

इस बीच उसे दो बच्चे भी हुए, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुआ. शादी के पांच साल बाद पति विदेश चले गये. दो माह पूर्व घर लौटे तो उसे काली कलूटी कहकर मानसिक रूप से और अधिक प्रताड़ित करने लगे. अभी वह अपने आप को संभाल ही रही थी कि इसी बीच पता चला कि उसके पति का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा है. जब विरोध शुरू किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़िता महिला थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी से अपनी परिवार बचाने की गुहार लगायी है. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन