मलही के तीन अपराधी यूपी में गिरफ्तार

गोपालगंज : एटीएम में मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड क्लोन कर खातों से रकम उड़ाने वाले बड़े रैकेट का यूपी पुलिस ने खुलासा किया है. इसमें कुचायकोट थाने के मलही गांव के तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस को 1.06 लाख रुपये, तीन क्लोनिंग डिवाइस, लैपटॉप, पा���च […]
गोपालगंज : एटीएम में मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड क्लोन कर खातों से रकम उड़ाने वाले बड़े रैकेट का यूपी पुलिस ने खुलासा किया है. इसमें कुचायकोट थाने के मलही गांव के तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से पुलिस को 1.06 लाख रुपये, तीन क्लोनिंग डिवाइस, लैपटॉप, पांच मोबाइल व क्लोन किये गये 16 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं. तीनों अपराधी कार्ड क्लोनिंग की दो दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
पकड़े गये अपराधियों में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के मलही गांव निवासी फरहान अहमद, इंजमामुल और वसीम अनवर खान शामिल हैं. कल्याणपुर के थानेदार सतीश कुमार सिंह की माने तो इनका नेटवर्क कई बड़े शहरों से जुड़ा है. इनके गैंग में गोपालगंज, सीवान के कई युवक जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










