आपसी रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी का सिर फोड़ा

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में मंगलवार को आपसी रंजिश में पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में मंगलवार को आपसी रंजिश में पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है. घायल बेबी खातून और इनके पति ईश महम्मद ने बताया कि दो दिन पूर्व महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था. सोमवार को बुद्विजीवियों की पहल पर महिलाओं को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा लिया गया था.
मंगलवार की सुबह घर में खाना बनाने के दौरान गांव की सविनशा खातून, चांद महम्मद, असलम सहित चार लोग पहुंचे और लाठी-डंडा से हमला कर महिला का सिर फोड़ दिया. पत्नी को घायल देख बचाने पहुंचे पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. घायलों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने तथा केस करने पर धमकी दी गयी है. उधर, पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










