ताइक्वांडों खिलाड़ी को हुआ डेंगू, गोरखपुर रेफर

डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट बरौली के सोनवर्षा गांव का रहनेवाला है युवक, गोरखपुर हुआ रेफर गोपालगंज : जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है. बरौली प्रखंड के सोनवर्षा गांव के टिंकु सिंह के पुत्र नेहाल सिंह में डेंगू का लक्षण मिला है. सदर अस्पताल से स्थिति गंभीर […]
डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट
नेहाल सिंह एक माह से भारतीय खेल प्राधिकरण पटना में ताइक्वांडों का ट्रेनिंग ले रहे थे. इसके अतिरिक्त कई संदिग्ध मरीज मिले हैं, जिनकी जांच चल रही है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर पिछले माह अलर्ट जारी किया था. विभाग को उन स्थानों पर मच्छरों से बचाव का इंतजाम करने को कहा गया था. जहां, डेंगू और मलेरिया के लार्वा पनप सकते हैं. इसके बावजूद अभी तक बचाव के कोई उपाय नहीं किये गये. तेज बारिश में जगह-जगह पानी भरने लगा है.
यदि नगर पर्षद और स्वास्थ्य विभाग अभी से नहीं चेता तो बीते सालों की तरह इस साल भी डेंगू का प्रकोप लोगों को परेशान करेगा. इधर, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सदर अस्पताल में अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया है. अस्पताल में डॉक्टरों को संदिग्ध रोगियों की जांच के बाद इलाज करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










