गोपालगंज में मासूम का अपहरण कर हत्या

Updated at : 08 Jul 2018 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में मासूम का अपहरण कर हत्या

शव को घर के पास झाड़ियों में फेंका भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया. शनिवार की सुबह शव को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भोरे चारमुहानी को जाम कर […]

विज्ञापन

शव को घर के पास झाड़ियों में फेंका

भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के रकबा गांव में तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया. शनिवार की सुबह शव को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भोरे चारमुहानी को जाम कर आगजनी शुरू कर दी. लोगों का आक्रोश देखते हुए हथुआ अनुमंडल के सभी थानों के पुलिस बल को बुला लिया गया. मामले की गंभीरता और लोगों की मांग को देखते हुए छपरा से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया. देर शाम तक लोग भोरे थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. थानाध्यक्ष को हटाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए. इस मामले में तीन नामजद और छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोरे थाना क्षेत्र के रकबा उत्तर टोला गांव
गोपालगंज में मासूम…
निवासी धर्मवीर गोंड का तीन वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार घर के पास से ही शुक्रवार की सुबह अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला. उसी दिन शाम लगभग चार बजे इस मामले की लिखित सूचना भोरे थाने को दी गयी. सूचना मिलने के बाद भी भोरे पुलिस ने बच्चे की बरामदगी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की. इधर, शनिवार की सुबह लगभग छह बजे धर्मवीर के निर्माणाधीन मकान के पास झाड़ियों से बच्चे का शव मिला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. बाद में ग्रामीण थाना गये, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
सड़क जाम से परेशान रहे लोग
हत्या से उग्र लोगों ने सड़क को जाम कर आगजनी शुरू कर दी. जाम रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीण भोरे थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग को लेकर शव को नहीं उठने दिया. पुलिस के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के िलए भेजा गया.
दोषी पाये गये तो होगी कार्रवाई : एसपी
पुलिस कप्तान राशिद जमां ने बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि इस मामले में एएसपी जांच कर रहे हैं. जो भी पुलिस अधिकारी दोषी पाये जायेंगे उन पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस हत्याकांड का उद्भेदन करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन