सीढ़ियों पर खेल रही बच्ची से रेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 6:02 AM
कटेया : कटेया में एक मंदिर की सीढ़ियों पर खेल रही सात वर्षीया एक बच्ची को उठाकर खेत में ले जाने के बाद पड़ोसी ने उसे हैवानियत का शिकार बनाया. जब बच्ची खून से लथपथ होकर अचेत हो गयी तो वह उसे छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो […]
कटेया : कटेया में एक मंदिर की सीढ़ियों पर खेल रही सात वर्षीया एक बच्ची को उठाकर खेत में ले जाने के बाद पड़ोसी ने उसे हैवानियत का शिकार बनाया. जब बच्ची खून से लथपथ होकर अचेत हो गयी तो वह उसे छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना जब परिजनों को मिली तो उन्हाेंने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना से पूरा इलाका शर्मसार हो उठा है. मामला सही होने पर युवक के खिलाफ पीड़िता की मां के बयान पर स्थानीय थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है. उधर, इलाके के लोग पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाये हुए हैं.
समाचार लिखे जाने तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी गोतनी और अपनी सात वर्षीया बच्ची के साथ काली मंदिर में पूजा करने गयी थी. इस दौरान बच्ची मंदिर की सीढ़ियों पर ही खेल रही थी. इसी दौरान उसका पड़ोसी और रिश्ते में बच्ची का चाचा लगने वाला युवक भीम गोंड वहां पहुंचा और उसे वहां से बहला कर पास के खेत में ले जाकर गमछा से मुंह बांध कर दुष्कर्म किया. खून से लथपथ बच्ची जब बेहोश हो गयी, तो उसे उठा कर मंदिर के पास रख दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










