सड़क हादसों में तीन की मौत

गोपालगंज : गुरुवार का दिन तीन परिवारों के लिए दुखद साबित हुआ. बुधवार की रात अलग-अलग इलाके में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गयी. नगर थाने के अरार में जादोपुर में व्यवसायी और कटेया में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है. हादसों में मौत होने की खबर मिलते ही […]
गोपालगंज : गुरुवार का दिन तीन परिवारों के लिए दुखद साबित हुआ. बुधवार की रात अलग-अलग इलाके में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गयी. नगर थाने के अरार में जादोपुर में व्यवसायी और कटेया में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है. हादसों में मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल परिसर परिजनों की चीत्कार से पूरे दिन मातम में डूबा रहा. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया है. किसी भी हादसे में आरोपित चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




