सर्पदंश से मां की मौत के बाद घर लौट रहे बेटे की हादसे में गयी जान

गोपालगंज. मीरगंज थाने के बड़कागांव में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया. एक तरफ बड़कागांव में बन रहे नये मकान पर दीप जलाने गयी 50 वर्षीया महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी, वहीं दूसरी तरफ मां की मौत की खबर सुन कर बहन के घर से शादी छोड़ कर घर लौट रहे […]
गोपालगंज. मीरगंज थाने के बड़कागांव में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया. एक तरफ बड़कागांव में बन रहे नये मकान पर दीप जलाने गयी 50 वर्षीया महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी, वहीं दूसरी तरफ मां की मौत की खबर सुन कर बहन के घर से शादी छोड़ कर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी. राजेंद्र सोनी की पत्नी मीना देवी अपने निर्माणाधीन घर पर सांझ के समय दीप जलाने गयी थी. इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया. हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर खबर सुनकर बेटा अजय कुमार अपने भांजे के साथ घर जा रहा था. इसी बीच सड़क हादसे में बेटे की भी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




