दूसरे दिन भी नहीं खुला कैदी की मौत का राज

गोपालगंज : चनावे जेल के विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में मौत होने के मामले में दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका. मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है. उधर, पीड़ित परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. परिजनों ने जेल प्रशासन […]
गोपालगंज : चनावे जेल के विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में मौत होने के मामले में दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका. मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है. उधर, पीड़ित परिजनों ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट करने के बाद अधमरा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा कि शव पर कई जगह जख्म के गहरे निशान मिले हैं. उधर, नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने मामले में जांच करने की बात कही है. पुलिस ने जांच के बाद ही खुलासा होने की बात बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




