तीन से होगी स्नातक सेकेंड ईयर की परीक्षा

Published at :24 Jun 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
तीन से होगी स्नातक सेकेंड ईयर की परीक्षा

एग्जाम अलर्ट. स्नातक की परीक्षा के लिए बनाये गये तीन केंद्र, तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय ऑनर्स और सब्सिडियरी विषयों की ली जायेंगी परीक्षाएं विवि ने परीक्षा संबंधी जानकारी वेबसाइट पर जारी करने का दिया निर्देश गोपालगंज : स्नातक सेकेंड ईयर की परीक्षा तीन जुलाई से शुरू होगी. सत्र (2014-17) की परीक्षा के लिए तीन केंद्र […]

विज्ञापन

एग्जाम अलर्ट. स्नातक की परीक्षा के लिए बनाये गये तीन केंद्र, तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय

ऑनर्स और सब्सिडियरी विषयों की ली जायेंगी परीक्षाएं
विवि ने परीक्षा संबंधी जानकारी वेबसाइट पर जारी करने का दिया निर्देश
गोपालगंज : स्नातक सेकेंड ईयर की परीक्षा तीन जुलाई से शुरू होगी. सत्र (2014-17) की परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाये गये हैं. कमला राय महाविद्यालय, गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ तथा महेंद्र महिला कॉलेज में परीक्षाएं ली जायेंगी. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों को एग्जाम संबंधी सूचना दी जा चुकी है. परीक्षार्थियों को एग्जाम से एक सप्ताह पहले प्रवेशपत्र मिलेगा. विवि ने परीक्षा संबंधी जानकारी वेबसाइट पर भी जारी करने का आदेश महाविद्यालयों को दिया है.
दो पालियों में ली जायेगी परीक्षा : स्नातक सत्र (2014-17) में ऑनर्स विषयों की परीक्षा तीन जुलाई से शुरू होगी. ऑनर्स के लिए छह ग्रुपों में बांटकर शेड्यूल जारी किया गया है. दो पालियों में आयोजित यह परीक्षा नौ जुलाई तक चलेगी. ऑनर्स विषयों के बाद सब्सिडयरी व जेनरल विषयों की परीक्षा होगी.
सेल्फ स्टडी से छात्र कर रहे तैयारी : विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सेकेंड ईयर की परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद विद्यार्थियों ने एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी है.
परीक्षार्थी एग्जाम की तैयारी में सेल्फ स्टडी और गेस पेपर का सहारा ले रहे हैं. गोपालगंज में चार अंगीभूत व एक संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं स्नातक की परीक्षा में शामिल होंगे.
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
कमला राय महाविद्यालय
महेंद्र महिला महाविद्यालय
गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ
किस ग्रुप में कौन-सा ऑनर्स विषय
ग्रुप-ए : मैथेमेटिक्स, आईएफएफ, म्यूजिक, फिलॉसफी, जियोग्राफी
ग्रुप-बी : हिस्ट्री, एआईएच, सोशियोलॉजी, होमसाइंस
ग्रप-सी : फिजिक्स, इकोनॉमिक्स
ग्रुप-डी : केमेस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस
ग्रुप-ई : जूलॉजी, एकाउंट्स
ग्रुप-एफ : बॉटनी, साइकोलॉजी, भोजपुरी, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू
किस ऑनर्स ग्रुप की कब होगी परीक्षा
परीक्षा तिथि प्रथम पाली का ग्रुप दूसरी पाली का ग्रुप
तीन जुलाई ग्रुप-ए ग्रुप-बी
चार जुलाई ग्रुप-सी ग्रुप-डी
पांच जुलाई ग्रुप-ई ग्रुप-एफ
छह जुलाई ग्रुप-ए ग्रुप-बी
सात जुलाई ग्रुप-सी ग्रुप-डी
नौ जुलाई ग्रुप-ई ग्रुप-एफ
प्रथम पाली – 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
दूसरी पाली – दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक
बोले परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. लंबित सभी परीक्षाएं समय पर होंगी. जिला स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा.
डॉ अनिल कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, जेपीयू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन