कांग्रेसी नेता सहित चार हिरासत में

गोपालगंज : एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल (मूल्यांकन केंद्र) से मैट्रिक परीक्षा की 42,400 कॉपियां गायब होने के मामले में एसआईटी ने गुरुवार को यूपी और पटना में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान एक कांग्रेस नेता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें कार्रवाई में लगी रहीं. […]
गोपालगंज : एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल (मूल्यांकन केंद्र) से मैट्रिक परीक्षा की 42,400 कॉपियां गायब होने के मामले में एसआईटी ने गुरुवार को यूपी और पटना में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान एक कांग्रेस नेता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें कार्रवाई में लगी रहीं. एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल के गिरफ्तार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य के यूपी के पडरौना स्थित आवास पर भी छापेमारी हुई. चार लोगों के हिरासत में लिये जाने की पुष्टि सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने की है.
अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गयी है. शुक्रवार तक मामले का उद्भेदन हो जायेगा. प्राचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के दोनों मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पिछले छह माह में प्राचार्य ने जिन लोगों से भी बात की है. उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं. पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




