तेजी से जिले में बढ़ रही टीबी रोगियों की संख्या

गोपालगंज : जिले में तेजी से टीबी रोगियों की संख्या बढ़ रही है. सरकार ने क्षय रोग को मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर होमवर्क शुरू की है. इसके तहत 15 दिनों तक जिले के हाई रिस्क एरिया वाले की पड़ताल की गयी. इस पड़ताल में 59 टीम घर-घर जाकर वैसे लोग जो पिछले […]
गोपालगंज : जिले में तेजी से टीबी रोगियों की संख्या बढ़ रही है. सरकार ने क्षय रोग को मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर होमवर्क शुरू की है. इसके तहत 15 दिनों तक जिले के हाई रिस्क एरिया वाले की पड़ताल की गयी. इस पड़ताल में 59 टीम घर-घर जाकर वैसे लोग जो पिछले 15 दिनों से खांसी, सर्दी, बुखार के चपेट में हैं, जिनके खखार में ब्लड आ रहा है, ऐसे मरीजों की जांच की. 1.79 लाख आबादी की जांच में 2584 संदिग्ध मरीजों की बलगम लेकर जांच करायी गयी. इस जांच में 79 नये टीबी के रोगी पाये गये. छह जून तक संबंधित एरिया की जांच में पाया गया कि 79 मरीजों को टीबी है. यह संख्या और बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




