सीमा पर जवान देश के खातिर जान दांव पर

गोपालगंज : एक ओर सीमा पर जवान देश के खातिर जान दांव पर लगा देते हैं. ये वीर जवान भारत मां की रक्षा के लिए आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो रहे हैं . वहीं, मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर के मुकेश प्रसाद जैसे लोग भी हैं, जो आतंकियों की मदद के लिए महज आठ […]
गोपालगंज : एक ओर सीमा पर जवान देश के खातिर जान दांव पर लगा देते हैं. ये वीर जवान भारत मां की रक्षा के लिए आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो रहे हैं . वहीं, मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर के मुकेश प्रसाद जैसे लोग भी हैं, जो आतंकियों की मदद के लिए महज आठ फीसदी कमीशन पर वतन का सौदा कर रहे हैं.
टेरर फंडिंग की सारी रकम की लेनदेन पर आतंकी संगठनों से मुकेश को तीन से 08-10 फीसदी कमीशन तक मिलता था. गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ के अधिकारियों को यह पता चला कि विभिन्न खातों में पाकिस्तान से जो पैसा मुकेश प्रसाद मंगवाता था, उसका कमीशन उसे आठ फीसदी मिलता था. कमीशन काटने के बाद मुकेश पैसा उन खातों में डाल देता था, जिन खातों में पैसा भेजने के लिए कहा जाता था. एटीएस अभी यह जांच कर रही है कि बिहार, तमिलनाडु के तीन खातों के अलावा जम्मू कश्मीर समेत अन्य प्रदेशों के किन-किन खातों में पैसा भेजा गया है. महज 10% के लिए देश से गद्दारी की जा रही थी. टेरर फंडिंग से जुड़े गोपालगंज के अन्य युवकों की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं. दो-चार दिनों में चौकान्ने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




