महिलाओं के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा की विशेष व्यवस्था की जाये

Published at :20 Mar 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा की विशेष व्यवस्था की जाये

गोपालगंज : बिहार में कई महिलाओं ने अपना नाम देश व दुनिया के पटल पर रोशन किया है. गोपालगंज जिला भी इसमें पीछे नहीं है. सदर प्रखंड के मानिकपुर निवासी रामदुलारी सिन्हा बिहार की पहली महिला गवर्नर रहीं तो फुलवरिया निवासी राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. बिहार के सासाराम जिले की निवासी मीरा कुमार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार में कई महिलाओं ने अपना नाम देश व दुनिया के पटल पर रोशन किया है. गोपालगंज जिला भी इसमें पीछे नहीं है. सदर प्रखंड के मानिकपुर निवासी रामदुलारी सिन्हा बिहार की पहली महिला गवर्नर रहीं तो फुलवरिया निवासी राबड़ी देवी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं. बिहार के सासाराम जिले की निवासी मीरा कुमार लोकसभा की अध्यक्ष रहीं. इसके बावजूद सूबे में महिलाओं का उत्थान आशा के अनुरूप नहीं हो रहा है. यहां की महिलाएं शिक्षित हैं, उनमें प्रतिभा है, ऊर्जा है और आत्मविश्वास भी है. लेकिन इन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल रहा, जिससे कि इनका उत्थान हो सके. ‘प्रभात खबर’ द्वारा शहर के बिहार विकास

महिलाओं के लिए…
विद्यालय के परिसर में सोमवार को ‘बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया जाये’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं ने अपने विचार रखे. मुख्य रूप से कहा कि महिलाओं के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा की विशेष व्यवस्था की जाये. साथ ही स्कूल व कॉलेज आने-जाने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाये.
महिलाओं का उत्थान कैसे हो पर प्रभात खबर की परिचर्चा
वक्ताओं का कहना था कि महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें सशक्त व सबल बनाना होगा. पुलिस की नौकरी में महिलाओं की अधिक संख्या हो. इसके अलावा अन्य विभागों की नौकरियों में भी महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाये. इसके लिए जरूरी है कि सूबे के ग्रामीण इलाकों में भी महिलाओं की शिक्षा में विकास किया जाये. घर की हर बेटी को स्कूल भेजा जाये और उसकी उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाये. आज गांव में अधिकतर बेटियां स्कूल तो जा रहीं हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई मैट्रिक से लेकर इंटर तक ही हो रही है. इसके बाद की पढ़ाई के लिए न तो अभिभावक और न ही सरकार सजग है. जबतक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी, तब तक उनका उत्थान नहीं हो सकता है. इसके अलावा महिलाओं ने भ्रूण हत्या पर भी 100% रोक लगाने पर जोर दिया. इसके लिए सरकार व प्रशासन को सख्त से सख्त कदम उठाने व महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाने की सलाह दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन