बिहार : पांच जोड़ों ने दहेजमुक्त शादी कर पेश की मिसाल

Published at :13 Mar 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पांच जोड़ों ने दहेजमुक्त शादी कर पेश की मिसाल

भोरे : प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल लामीचौर के परिसर में पांच युवकों व युवतियों की जोड़ी ने दहेजमुक्त् शादी कर समाज से दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर प्रहार कर मिसाल पेश की. जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा स्कूल परिसर में दहेजमुक्त सामूहिक विवाह-संस्कार समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बिना दहेज के लेन-देन […]

विज्ञापन
भोरे : प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल लामीचौर के परिसर में पांच युवकों व युवतियों की जोड़ी ने दहेजमुक्त् शादी कर समाज से दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर प्रहार कर मिसाल पेश की. जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा स्कूल परिसर में दहेजमुक्त सामूहिक विवाह-संस्कार समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें बिना दहेज के लेन-देन के ही पांच जोड़ी युवक-युवतियां शादी के बंधन में बंधकर एक-दूजे के हो गये.
समारोह में हुस्सेपुर पंचायत के दुबौलिया गांव के वीरेंद्र सिंह की पुत्री संगीता कुमारी की शादी कटेया थाने के कोईसा खुर्द गांव के मोतीलाल सिंह के पुत्र गोविंद कुमार सिंह, लामीचौर के दीनानाथ चौहान की पुत्री शीला कुमारी की शादी सिसवनिया गांव के संतोष चौहान के पुत्र रंगलाल चौहान, राजा राम मांझी की पुत्री निशा कुमारी की शादी कटेया थाने के गहनी गांव के रामकिशन मांझी के पुत्र रामप्रवेश मांझी, ठाकुर राम की पुत्री अंजनी कुमारी की शादी विजयपुर थाने के मंझरिया गांव के रामएकबाल राम के पुत्र राजकुमार राम और सकतौली गांव के कृपाल चौहान की पुत्री संदीपा कुमारी की शादी देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव के शिव कुमार चौहान के पुत्र प्रभंस चौहान के साथ संपन्न हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन