महिला के इश्क में धनंजय ने रिशु को मारा

कुचायकोट : चर्चित छात्र रिशु कुमार सिंह हत्याकांड में कुचायकोट पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है. पुलिस ने जिन बिंदुओं पर जांच शुरू की है, उससे सनसनीखेज खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है. अबतक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि रिशु कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. रिशु […]
कुचायकोट : चर्चित छात्र रिशु कुमार सिंह हत्याकांड में कुचायकोट पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है. पुलिस ने जिन बिंदुओं पर जांच शुरू की है, उससे सनसनीखेज खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है. अबतक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि रिशु कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. रिशु कुमार को मारनेवाला आरोपित भी पुलिस की हिरासत में है.
मंगलवार को कुचायकोट पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है. पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच में महिला से जुड़े कई तथ्य सामने आये हैं. जिस महिला के इश्क में रिशु की हत्या होने की बात बतायी जा रही है, उसी महिला से मुख्य आरोपित धनंजय शर्मा का भी इश्क होने की बात सामने आयी है. रिशु कुमार पिछले कुछ दिनों से महिला के घर बच्चे को पढ़ाने के लिए जाता था. हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस सूत्रों की मानें तो रिशु कुमार उस महिला और धनंजय के बीच चल रहे संबंध के बारे में जान चुका था. महिला ने धनंजय को इसकी जानकारी दी थी. रिशु कुमार को महिला के रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गयी.
धोखे से धनंजय कुमार ने 12 फरवरी को रिशु कुमार को अपने घर बुलाया था. रिशु कुमार जब धनंजय के पास पहुंचा तो उसे वीडियो दिखाया और पीछे से सिर पर वार कर दिया. घायल होने के बाद ड्रम में डुबोकर उसे मार डाला. इतना ही नहीं, हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए घर के पीछे गड्ढा खोदकर रिशु कुमार के शव को दफना दिया था. इसके बाद वहां खर-पतवार भी जलाया गया था,
ताकि किसी को शक न हो सके. उधर, कांड की जांच के दौरान पुलिस ने खोजी कुत्ते को गांव में लगाने की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी. खोजी कुत्ते के गांव में पहुंचने की सूचना पर धनंजय शर्मा ने अपने भाई रमेश शर्मा के साथ शव को निकालकर नहर के पास पुल के नीचे फेंक दिया था. पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किये गये ड्रम, मोबाइल, कपड़ा, डंडा आदि सबूतों को जब्त का लिया है. साथ ही धनंजय शर्मा, रमेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, मिंटू देवी और महिला के पति नागेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है. इन सभी आरोपितों से कुचायकोट थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




