थाने को बनाया मंडप पुलिसकर्मी बने बराती

सिधवलिया : स्थानीय थाना परिसर भी सोमवार की शाम विवाह समारोह का मंडप बन गया और यहां के पुलिसकर्मी बराती बन गये. इस तरह से थाना परिसर में सोमवार को दहेजमुक्त आदर्श विवाह संपन्न हो गया. ऐसा संभव हुआ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव की देखरेख में और इसके साक्षी बने पुलिसकर्मी व ग्रामीण. बताया गया […]
सिधवलिया : स्थानीय थाना परिसर भी सोमवार की शाम विवाह समारोह का मंडप बन गया और यहां के पुलिसकर्मी बराती बन गये. इस तरह से थाना परिसर में सोमवार को दहेजमुक्त आदर्श विवाह संपन्न हो गया. ऐसा संभव हुआ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव की देखरेख में और इसके साक्षी बने पुलिसकर्मी व ग्रामीण.
बताया गया कि सिधवलिया थाने के बरहिमा बाजार निवासी भोला सिंह की पुत्री अन्नू कुमारी व पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाने के झखरा निवासी उमेश सिंह का पुत्र अजीत कुमार सोमवार को सिधवलिया पहुंचे. यहां दोनों ने थानाध्यक्ष को अपने बालिग होने को लेकर उम्र का प्रमाणपत्र देते हुए दहेजमुक्त शादी कराने की इच्छा जाहिर की. साथ ही बताया कि युवती का नजदीकी रिश्तेदार शादी नहीं करने दे रहा है. इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों के गांवों के ग्रामीणों को सूचना देकर थाने में बुलाया.
गांव से उनके परिजन तो नहीं पहुंचे, लेकिन अन्य ग्रामीण पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में थानाध्यक्ष की देखरेख में अजीत व अन्नू की शादी करा दी गयी. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया. वहीं, इस खास मौके के गवाह बननेवाले ग्रामीणों में वधू पक्ष से बरहिमा गांव के सत्यपाल तिवारी, मुनमुन पांडे, मनोज सिंह, मिलन तिवारी, बलतु मास्टर, चुन्नू लाल, वर पक्ष से सरपंच बिट्टू कुमार सिंह, रिंटू कुमार सिंह, चंदन सिंह, मंतोष सिंह, मैनेजर सिंह, प्रेमशीला देवी,
शीला देवी आदि शामिल थे. वहीं, शादी के बाद थानाध्यक्ष व बड़े-बुजुर्गों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. मौके पर एसआई मनोज कुमार, गिरीशदेव सिंह, एएसआई मिथलेश्वर सिंह आदि मौजूद थे. उधर, इसकी सूचना पूरे क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने थानाध्यक्ष के इस कदम की काफी सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




