11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Published at :20 Feb 2018 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

हथुआ : छात्र संघ चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. अब मैदान में रहे 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा. अभाविप के कुल आठ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की है. वहीं, छात्र राजद ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर अपना उम्मीदवार खड़े किये हैं. छात्र संघ चुनाव में दोनों दलों के बीच कांटे […]

विज्ञापन

हथुआ : छात्र संघ चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. अब मैदान में रहे 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा. अभाविप के कुल आठ उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की है. वहीं, छात्र राजद ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर अपना उम्मीदवार खड़े किये हैं. छात्र संघ चुनाव में दोनों दलों के बीच कांटे की लड़ाई होने की संभावना है.

ज्यादा अंतर से हार-जीत उक्त चुनाव में नहीं होगा. हालांकि जातीय आधार व पार्टी विशेष पर चुनाव का परिणाम होगा. अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर राजद व अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. यहां तक कि मतदाताओं को घर से लाने के लिए चारपहिया वाहन की भी व्यवस्था की थी. उत्साहित कार्यकर्ता अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दिये थे. यहां तक कि प्रखंड प्रमुख से लेकर मुखिया भी चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन