महफूज आलम को दिल्ली ले गयी एनआईए की टीम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2018 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : एनआईए की टीम गुरुवार की आधी रात गोपालगंज पहुंची और पुलिस हिरासत में रखे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहैल खान के करीबी महफूज आलम को लेकर दिल्ली लौट गयी. इससे पहले नगर थाने के एक कमरे में सवा घंटे तक उससे पूछताछ की गयी. लश्कर के माॅड्यूल स्लीपर सेल […]
विज्ञापन
गोपालगंज : एनआईए की टीम गुरुवार की आधी रात गोपालगंज पहुंची और पुलिस हिरासत में रखे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहैल खान के करीबी महफूज आलम को लेकर दिल्ली लौट गयी. इससे पहले नगर थाने के एक कमरे में सवा घंटे तक उससे पूछताछ की गयी. लश्कर के माॅड्यूल स्लीपर सेल से उसके जुड़े होने की बात सामने आयी है. गत बुधवार को एनआईए के अधिकारियों के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने
महफूज आलम को…
शहर के वार्ड नंबर 25 खजुरबानी मुहल्ला के रहनेवाले महफूज आलम को हिरासत में लिया था. सूत्रों ने बताया कि महफूज आलम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम का सबसे करीबी रहा है. शेख अब्दुल नईम ने महफूज आलम के बैंक खाते में विदेश से लाखों रुपये मंगाये थे. उस राशि का उपयोग स्लीपर सेल बनाने में किया गया है. गोपालगंज में नईम के रहने के दौरान महफूज से काफी करीबी रिश्ता होने के कारण एनआईए की टीम पहले भी उसे तीन बार दिल्ली बुलाकर पूछताछ कर चुकी है.
जांच में जब महफूज आलम की नजदीकियों का खुलासा हुआ तो एनआईए की टीम ने कांड संख्या 20/17 में 18 जनवरी को ही महफूज का नाम शामिल करते हुए यह कार्रवाई की है. महफूज की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां लश्कर के नेटवर्क को खंगालने लगी हैं.
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेख अब्दुल नईम से है करीबी रिश्ता
लश्कर के माॅड्यूल स्लीपर सेल के नेटवर्क को खंगाल रही है एनआईए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




