दिल्ली, गुजरात, यूपी से लौटे 11 कामगार डेंगू के हुए शिकार, चल रहा है इलाज

Updated at : 04 Sep 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली, गुजरात, यूपी से लौटे 11 कामगार डेंगू के हुए शिकार, चल रहा है इलाज

जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. दूसरे राज्यों में काम कर रहे गोपालगंज के श्रमिक डेंगू से बीमार होकर घर लौट रहे हैं. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के 11 नये मरीज मिले, जो दिल्ली, गुजरात, यूपी के कामगार हैं.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. दूसरे राज्यों में काम कर रहे गोपालगंज के श्रमिक डेंगू से बीमार होकर घर लौट रहे हैं. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के 11 नये मरीज मिले, जो दिल्ली, गुजरात, यूपी के कामगार हैं. कंपनियों में काम करने के दौरान डेंगू से पीड़ित होने के बाद इलाज के लिए घर लौटे हैं. सदर अस्पताल में जांच और इलाज होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उचकागांव संवाददाता के अनुसार मीरगंज में डेंगू और मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारियों के मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर पार्षद प्रशासन अलर्ट मोड में कम कर रहा है. एक तरफ जहां सार्वजनिक स्थानों से लेकर नगर परिषद के गालियों तक साफ सफाई तथा कचरा उठाव को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पूरे नगर क्षेत्र में लार्वा व मच्छर रोधी दावों का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है. नगर परिषद के कर्मी शहरी इलाके में साफ-सफाई के साथ-साथ डेंगू के लार्वा और मलेरिया के मच्छरों के रोकथाम के लिए जलजमाव वाले इलाके में छिड़काव कर रहे हैं. इसके साथ ही शाम के समय में फॉगिंग भी कर रहे हैं. बता दे कि वर्ष-2022 में बरसात की मौसम में मीरगंज नगर क्षेत्र में डेंगू ने अपना भयानक प्रकोप दिखाया था. जिसमें कई लोगों की जान चली गयी थी. वहीं, एक सौ से अधिक लोगों का इलाज गोरखपुर, पटना सहित विभिन्न स्थानों पर कराया गया था, जिससे लोगों की जान बच पायी थी. इसके बाद मीरगंज नगर परिषद द्वारा शहर में मच्छर रोधी दावों के छिड़काव को लेकर वृहद पैमाने पर योजना चलायी गयी थी. नगर परिषद के काफी मेहनत और परिश्रम के बाद मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र डेंगू के चपेट से बाहर निकल सका था. इसको लेकर इस वर्ष मीरगंज नगर पार्षद प्रशासन अलर्ट मोड़ में कम कर रहा है. जिससे नगर क्षेत्र को डेंगू और मलेरिया जैसे खतरना क बीमारियों के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए हर पहलू पर काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन