संस्थान खोला, िशक्षक बनकर नईम देता रहा धोखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई़. एनआईए की टीम ने गोपालगंज में एक स्कूल के संचालक से घंटों की पूछताछ, नईम के खुले कई राज स्मार्ट लर्नर एकेडमी के नाम से चला रहा था संस्थान गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा (आतंकी संगठन) का शेख अब्दुल नईम गोपालगंज शहर में सेंटर चला रहा था. सोहैल खान के नाम से अंग्रेजी शिक्षक के रुप […]
विज्ञापन
कार्रवाई़. एनआईए की टीम ने गोपालगंज में एक स्कूल के संचालक से घंटों की पूछताछ, नईम के खुले कई राज
स्मार्ट लर्नर एकेडमी के नाम से चला रहा था संस्थान
गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा (आतंकी संगठन) का शेख अब्दुल नईम गोपालगंज शहर में सेंटर चला रहा था. सोहैल खान के नाम से अंग्रेजी शिक्षक के रुप में युवाओं को खास तरह से मोटिवेट करता था. जिस मकान में अपना संस्थान खोल रखा था, उसमें नईम के साथ शहर के कई युवा भी शिक्षक के रुप में काम करते थे. सूत्रों के मुताबिक आतंकी नईम नगर थाना के जादोपुर रोड स्थित हरी मार्केट में स्मार्ट लर्नर एकेडमी के नाम से संस्थान चला रहा था. नईम को मकान मालिक ने किराये पर एग्रीमेंट करने से इंकार भी किया था. जिसके बाद नईम ने बंजारी स्थित अपने दोस्त के नाम से संस्थान के लिए एग्रीमेंट करवाया था.
इस तरह से नईम ने महीनों तक अलग-अलग जगहों पर कई युवाओं को अपना दोस्त भी बन लिया था. नईम के संस्थान किस तरह के युवा आते थे, इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है. हालांकि मार्केट के दुकानदार बताते हैं कि नईम के साथ उसका दोस्त और शहर के कई युवा इस संस्थान में आते थे. खास तरह के प्रशिक्षण के समय बाहर से कमरे को बंद कर लिया जाता था. आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही थी कि आतंकी नईम सोहैल के रुप में यहां खास मकसद से पहुंचा है. एनआइए की कार्रवाई के बाद इस मार्केट के दुकानदार भी आश्चर्य में हैं. आसपास के लोगों को नईम के बारे में किसी तरह की जानकारी पहले से नहीं थी. फिलहाल इस मकान को नईम द्वारा खाली करने के बाद डांस एकेडमी चल रहा है. फरवरी 2017 में नईम अपनी संस्थान बंद करने के बाद भूमिगत हो गया था. इसके बाद बनारस में उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




