घूस लेते वीडियो वायरल होने पर भोरे के राजस्व कर्मचारी से जवाब-तलब

Published at :06 Dec 2017 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
घूस लेते वीडियो वायरल होने पर भोरे के राजस्व कर्मचारी से जवाब-तलब

प्रशासन ने दिया 48 घंटे के अंदर जवाब देने का अल्टीमेटम भोरे : भोरे के एक राजस्वकर्मी की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. उधर डीएम राहुल कुमार के आदेश पर भोरे के सीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. उसे 48 घंटे के अंदर जवाब देने […]

विज्ञापन

प्रशासन ने दिया 48 घंटे के अंदर जवाब देने का अल्टीमेटम

भोरे : भोरे के एक राजस्वकर्मी की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है. उधर डीएम राहुल कुमार के आदेश पर भोरे के सीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. उसे 48 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है. प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए उस पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. मंगलवार को वीडियो में रिश्वत लेने की बात सामने आने पर अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा रहा. गौरतलब है कि भोरे अंचल के डूमर नरेंद्र पंचातय के हलका कर्मचारी विनोद राय ने खारिज-दाखिल के नाम उसी पंचायत के एक युवक से पांच हजार रुपये की मांग की थी. इसमें एक हजार रुपये बतौर पेशगी दी गयी थी.
इसका वीडियो वायरल हुआ. मीडिया में आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. भोरे अंचल में राजस्वकर्मी के इस दृश्य को देख कर भोरे बीडीओ सह सीओ सोनू कुमार ने एक पत्र जारी कर घूस लेने वाले राजस्वकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा है. राजस्व कर्मी को 48 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ सह सीओ सोनू कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन