अब्दुल की गिरफ्तारी के बाद रडार पर था धन्नु

गोपालगंज : गोपालगंज के सरेया निवासी धन्नु राजा के संबंध में खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को 28 नवंबर को वाराणसी से गिरफ्तार लश्कर के एजेंट अब्दुल नईम शेख से जानकारी मिली थी. एनआइए ने 29 नवंबर को गोपालगंज शहर में डेरा डाल दिया था. धन्नु राजा जादोपुर चौक पर 30 नवंबर को एनआइए के गिरफ्त […]
गोपालगंज : गोपालगंज के सरेया निवासी धन्नु राजा के संबंध में खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को 28 नवंबर को वाराणसी से गिरफ्तार लश्कर के एजेंट अब्दुल नईम शेख से जानकारी मिली थी. एनआइए ने 29 नवंबर को गोपालगंज शहर में डेरा डाल दिया था. धन्नु राजा जादोपुर चौक पर 30 नवंबर को एनआइए के गिरफ्त में आया.
एसपी मृत्युंजय कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एक दिसंबर को एनआइए ने पटना में गिरफ्तारी होने की जानकारी दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी धन्नु राजा से पूछताछ कर रही है. एनआइए सूत्रों ने आशंका जतायी है कि लश्कर-ए-तैयबा से कई और लोग जुड़े हुए हैं. देश के अलग-अलग जगहों पर एनआईए की तीन टीमें छापेमारी कर रही है. अबतक की कार्रवाई में एनआइए ने यूपी से दो तथा बिहार के गोपालगंज से एक को गिरफ्तार किया है. एनआईए की यह कार्रवाई पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




