थावे में देव दीपावली कल, होगा शहनाई वादन

Published at :03 Nov 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
थावे में देव दीपावली कल, होगा शहनाई वादन

गोपालगंज : धरा पर उतरनेवाले स्वर्ग यानी देव दीपावली को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं. दीया-बाती की खरीदारी के साथ ही फूल-मालाओं की बुकिंग शुरू हो गयी है. एक-एक दीप से लाखों तक का कारवां बना चुकी देवों की देव दीपावली ने नि:संदेह ख्याति अर्जित कर ली है. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : धरा पर उतरनेवाले स्वर्ग यानी देव दीपावली को भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं. दीया-बाती की खरीदारी के साथ ही फूल-मालाओं की बुकिंग शुरू हो गयी है. एक-एक दीप से लाखों तक का कारवां बना चुकी देवों की देव दीपावली ने नि:संदेह ख्याति अर्जित कर ली है. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी का दरबार दीपों की माला से एक अलौकिक दृश्य उत्पन्न होगा.

शाम होते ही परिसर दीपों की रोशनी में नहा उठेगा. इस दृश्य को आंखों में कैद करने के लिए नेपाल, यूपी, झारखंड और एमपी से अतिथि उमड़ेंगे. इस बार यह अद्भुत नजारा चार नवंबर को दिखेगा. छोटे-बड़े संगठन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. देव दीपावली को भव्य स्वरूप देने के लिए विंध्याचल से पं. डब्ल्यू गुरु ने थावे पहुंच कर तैयारियों की जानकारी हासिल की.

पं मोहनलाल त्यागी शहनाई से करेंगे मां की स्तुति : वाराणसी घराने के प्रमुख राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहनाई वादक पं मोहनलाल त्यागी इस बार देव दीपावली के दिन थावे में मां सिंहासनी को अपनी शहनाई से स्तुति कर प्रसन्न करेंगे. पं त्यागी ताज महोत्सव गंगा महोत्सव, वरुणा महोत्सव के साथ ही भारत के नामचीन गायक कलाकारों के साथ अपना सफल वादन प्रस्तुत कर चुके हैं. इस बीच बेतिया के डीआईजी अनिल कुमार सिंह की पहल पर पं त्यागी ने मां सिंहासनी के दरबार में शहनाई वादन कर देव दीपावली को एक नयी ऊंचाई देंगे.
थावे में होगा दीपावली का महोत्सव : पर्यटन विभाग के सचिव पंकज कुमार जब गोपालगंज में जिलाधिकारी हुआ करते थे तो उन्होंने मां विंध्यवासिनी की तरह थावे में भी देव दीपावली मनाने की परंपरा की शुरुआत की. वर्ष 2011 से देव दीपावली प्रत्येक वर्ष अपनी नयी ऊंचाई को छू रही है. विंध्याचल के साधक डब्ल्यू गुरु के आचार्ययत्व में देव दीपावली को भव्य तरीके से संपन्न कराया जायेगा.
जिसमें प्रशासनिक, मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सांसद और विधायक के अलावा पूर्व प्रखंड प्रमुख उद्धव यादव, महर्षि अनिल शास्त्री, विपुल अग्रवाल, प्रेम केडिया, ड्रेस लैंड के मालिक भोला कुमार की भूमिका प्रमुख है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन