पेट्रोल पंप लूटकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :31 Oct 2017 2:31 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लूटकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकारी लूटकांड में संलिप्तता गोपालगंज : फुलवरिया थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये की लूट के मामले में देवरिया पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लुटेरों ने कांड का खुलासा करते हुए खुद की संलिप्तता स्वीकार की है. यूपी पुलिस लूटकांड में रिमांड करने के लिए तीनों […]

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकारी लूटकांड में संलिप्तता

गोपालगंज : फुलवरिया थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये की लूट के मामले में देवरिया पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लुटेरों ने कांड का खुलासा करते हुए खुद की संलिप्तता स्वीकार की है. यूपी पुलिस लूटकांड में रिमांड करने के लिए तीनों लुटेरों को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता के कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुलवरिया थाना कररिया ठकुराई गांव के शिशिर नारायण सिन्हा के पेट्रोल पंप पर 16 मई को बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गये थे.
इस मामले में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस इस कांड के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इस बीच देवरिया पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर छापेमारी कर भलुवनी थाना क्षेत्र के भइया फुलवरिया गांव के पंकज सिंह तथा शाका पांडेय उर्फ वीरू तथा बरहज थाना क्षेत्र के पांडेय फुलवरिया गांव के रामू कुशवाहा को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन