नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा

Published at :31 Oct 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा

बवाल. डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया उपद्रव डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर परिजनों ने फिर हंगामा किया. नर्सिंग होम पर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने का भी गंभीर आरोप लगा. राजेंद्रनगर मुहल्ले के लोगों ने समझा कर मामले को शांत कराया. गोपालगंज […]

विज्ञापन

बवाल. डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया उपद्रव

डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर परिजनों ने फिर हंगामा किया. नर्सिंग होम पर इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने का भी गंभीर आरोप लगा. राजेंद्रनगर मुहल्ले के लोगों ने समझा कर मामले को शांत कराया.
गोपालगंज : राजेंद्रनगर बस अड्डे के पीछे स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात बच्चे की मौत से आक्रोशित हजियापुर के लोगों ने सोमवार को जम कर हंगामा किया. नर्सिंग होम में घुस कर जो मिला उसी को अपना शिकार बनाया. लोगों के आक्रोश को देख डॉक्टर से लेकर कर्मी तक अस्पताल छोड़ कर फरार हो गये. अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. हंगामे को देख आसपास के प्रबुद्ध लोग पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. आक्रोशित लोगों का आरोप था कि हजियापुर मुहल्ले की रहनेवाली ज्योति देवी मायके आयी थी. यहां उसने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया. डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति गड़बड़ देख शिशु रोग विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी.
शनिवार को तत्काल राजेंद्रनगर स्थित नर्सिंग होम में बच्चे को भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया. इतने में नर्सिंग होम में एक दूसरे डॉक्टर पहुंचे और उसे पुन: इलाज कर ठीक कर देने का भरोसा दिलाते हुए इलाज शुरू कर दिया.
रविवार को उसका श्वांस उल्टा हो गया. स्थिति गंभीर हो गयी, तो रेफर कर दिया गया. गोरखपुर ले जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गयी. गोरखपुर में डॉक्टर ने ऑक्सीजन के अभाव में मौत की बात कही, जिससे परिजन आक्रोशित थे. हालांकि परिजनों की तरफ से किसी प्रकार की लिखित शिकायत थाने या कही अन्य जगह दर्ज नहीं करायी गयी है.
डॉक्टर से पूछताछ करने आये थे परिजन : मां लक्ष्मी क्लिनिक के डायरेक्टर राकेश सिंह ने हंगामा या बवाल से इन्कार करते हुए कहा कि नवजात बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया था. उसकी मौत के बाद परिजन पूछताछ करने के लिए आये थे. उनके साथ कई और लोग थे जो बेवजह की बातें कर रहे थे. कहीं कोई विवाद नहीं हुआ है.
होगी कार्रवाई
और क्लिनिक पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. राजेंद्रनगर नर्सिंग होम में नवजात को रख कर स्थिति बिगड़ने पर रेफर करने के मामले को गंभीरता से लेकर जांच करायी जा रही है. शहर और गांव में कोई भी क्लिनिक या नर्सिंग होम रजिस्टर्ड नहीं है और मानकों को पूरा नहीं करता है, तो उसे सील कर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ एके चौधरी, सीएस, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन