इंतजार खत्म, आज से होंगे मांगलिक कार्य

गोपालगंज : त्योहारों का सीजन खत्म हो गया है. अगले महीने से वैवाहिक आयोजनों की धूम होगी. जगह-जगह बैंड-बाजे व डीजे की गूंज के बीच लोग वैवाहिक आयोजनों का मजा लेते व थिरकते दिखेंगे. महीनों से साथ फेरे लगाने की हसरत संजोये जोड़े जल्द ही दांपत्य रिश्तों में बंधते हुए कुंवारों की लिस्ट से हमेशा […]
गोपालगंज : त्योहारों का सीजन खत्म हो गया है. अगले महीने से वैवाहिक आयोजनों की धूम होगी. जगह-जगह बैंड-बाजे व डीजे की गूंज के बीच लोग वैवाहिक आयोजनों का मजा लेते व थिरकते दिखेंगे. महीनों से साथ फेरे लगाने की हसरत संजोये जोड़े जल्द ही दांपत्य रिश्तों में बंधते हुए कुंवारों की लिस्ट से हमेशा के लिए अलग कर दिये जायेंगे.
घर-आंगन में मांगलिक गीतों के साथ शहनाई की गूंज सुनने को मिलेगी. हर गली-मुहल्ले में बैंड-बाजा व बरात सजेंगे और लोग विवाहोत्सव की मस्ती में सराबोर होते दिखेंगे. आगामी मंगलवार को देवोत्थान एकादशी यानी तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ हो जायेगा, जो 10 दिसंबर तक चलेगा. इसके बाद 2018 में 8 फरवरी से शुरू होनेवाला लग्न विभिन्न तिथियों के साथ 12 मार्च को समाप्त हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




