मठ-मंदिरों में असुरक्षित हैं भगवान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : वैसे तो भगवान पूरी दुनिया की सुरक्षा करते हैं, मगर मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. पिछले एक साल में विभिन्न जगहों पर मूर्तियों की चोरी की वारदात ने पुलिस को भी भगवान की सिक्यूरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नयी नहीं हैं. पहले भी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : वैसे तो भगवान पूरी दुनिया की सुरक्षा करते हैं, मगर मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. पिछले एक साल में विभिन्न जगहों पर मूर्तियों की चोरी की वारदात ने पुलिस को भी भगवान की सिक्यूरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है.
भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नयी नहीं हैं. पहले भी कई बार तस्कर जिले ऐतिहासिक के मंदिरों को अपना निशाना बना चुके हैं. मंदिर में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने रात में गश्त बढ़ाने का फैसला लिया है. साथ ही विभिन्न मठों से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया गया है. इधर, नगर थाने के बंजारी में पिछले साल हुए श्रीराम-जानकी की मूर्तियों की चोरी के मामले में बरामदगी के लिए पुलिस ने फिर से छानबीन शुरू कर दी है.
सदर एसडीपीओ मनोज कुमार और मुख्यालय डीएसपी विभाष कुमार के अलावा नगर थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम मूर्तियों की बरामदगी के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं लगातार हो रही कीमती मूर्तियों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करों के हाथ होने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने मठ-मंदिरों में स्थापित कीमती मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है.
बंजारी : अष्टधातु मूर्ति का नहीं मिला सुराग
नगर थाने के बंजारी शिव मंदिर से गत 19 नवंबर की रात चोरी हुए अष्टधातु की मूर्तियों का पुलिस को सुराग अबतक नहीं मिला है. नगर थाना पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर तस्करों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद करने का आश्वासन दिया था.
जेल से निकले मूर्ति तस्करों से होगी पूछताछ
ऐतिहासिक मंदिर से श्रीराम-जानकी की मूर्तियों की चोरी के मामले में जेल से बाहर निकले तस्करों से पुलिस पूछताछ कर सकती है. हाल में हुई मूर्तियों की चोरी के मामले में अन्य थानों से रिपोर्ट मांगी गयी है. मूर्ति तस्करों के रेकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है.
मंदिर-मठ की सुरक्षा बढ़ायी गयी
मंदिर-मठ की सुरक्षा बढ़ायी गयी है. सभी थानों को मंदिर, रिहाइशी इलाका, मार्केट की दुकानों और सुनसान जगहों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
विभाष कुमार, डीएसपी
जब भगवान के घर पड़ा डाका
वर्ष 2017 में 17 अक्तूबर की रात कटेया में रानी हीरमति के नीलम की मूर्ति चोरी
वर्ष 2017 में 20 अगस्त की रात कटेया के घुरनाकुंड मंदिर से 65 मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2017 में 15 जनवरी की रात विजयीपुर के चरखिया मठ से राम-जानकी की मूर्ति चोरी
र्वा 2016 में 19 नवंबर की रात बंजारी मठ से हुई थी राम-जानकी की चोरी
वर्ष 2016 में कटेया में हीरमति रानी की मूर्ति हुई थी चोरी, बाद में बरामद
वर्ष 2015 वैष्णव मठ में विभिन्न भगवान की कीमती मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2001 भोरे के लखीचक में नाथ मंदिर से भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी
वर्ष 2011 गोपालपुर थाने के नरहवां में राम-जानकी की मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2009 बैकुंठपुर के चमनपुरा से नीलम पत्थर की मूर्तियों की चोरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




