खून से सने मिले कपड़े, शव पर चोट के निशान

Published at :28 Oct 2017 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
खून से सने मिले कपड़े, शव पर चोट के निशान

भोरे : छठ महापर्व को लेकर अवधेश पांडेय और उनके भाई श्रीराम पांडेय के घरों में कोसी भरने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. काफी अरसे बाद उनकी बहन कुसुमावती भी अपने पुत्र के साथ मायके आयी थी. बच्चे छठ प्रतिमा की रंगाई करने घाट पर गये थे. जिन बच्चों के लिए दोनों माताओं ने […]

विज्ञापन

भोरे : छठ महापर्व को लेकर अवधेश पांडेय और उनके भाई श्रीराम पांडेय के घरों में कोसी भरने की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. काफी अरसे बाद उनकी बहन कुसुमावती भी अपने पुत्र के साथ मायके आयी थी. बच्चे छठ प्रतिमा की रंगाई करने घाट पर गये थे. जिन बच्चों के लिए दोनों माताओं ने महापर्व की शुरुआत कर कोसी भरने की ठानी थी, उनकी हत्या के बाद माताओं की गोद ही सूनी हो जायेगी. इस घटना के बारे में सुन कर स्तब्ध रह गया. एक साथ दो छठव्रतियों की गोद सूनी हो गयी थी. यह दर्दनाक वाकया भोरे थाने के कल्याणपुर कुंभी टोले में हुआ. बच्चों की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोगों में शोक का माहौल है.

मन्नत थी कोसी भरने की : मृतक विनीत कुमार की मां कुसुमावती काफी अरमानों के साथ अपने बच्चे को साथ लेकर अपने मायके महापर्व छठ मनाने आयी थी. यहां मन्नत थी की कोसी भरेगी. ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था. काल ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी. जिस बच्चे को वो गोद में लेकर आयी थी, उसी बच्चे के शव को गोद में लेकर वो वापस अपनी ससुराल गयी. कुछ ऐसी ही हालत मोहित कुमार की मां सुमन देवी की थी. उसकी मां रो-रो कर बार-बार बेहोश हा जा रही है. उसे उम्मीद ही नहीं थी कि छठ मैया उसकी गोद उजाड़ देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन