कार से 420 बोतल शराब बरामद, दो हुए गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

कुचायकोट : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम करमैनी रेलवे ढाले के पास एनएच 28 पर वाहन जांच के दौरान दिल्ली नंबर की हुंडई कार से 420 बोतल विदेशी शराब बरामद की. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों में हरियाणा के भिवानी जिले डाहीमहु गांव निवासी सोनू […]
विज्ञापन
कुचायकोट : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम करमैनी रेलवे ढाले के पास एनएच 28 पर वाहन जांच के दौरान दिल्ली नंबर की हुंडई कार से 420 बोतल विदेशी शराब बरामद की. साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार धंधेबाजों में हरियाणा के भिवानी जिले डाहीमहु गांव निवासी सोनू शर्मा और झांझर जिले के सदर बहादुर थाने के महुढोली गांव के धर्मेंद्र शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में स्थानीय थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि अब धंधेबाजों ने छोटे वाहनों से शराब की होम डिलिवरी बिहार के विभिन्न जिलों में शुरू कर दी है. आये दिन यूपी-बिहार बाॅर्डर पर कार, बोलेरो व अन्य चरपहिया वाहनों में हरियाणा, दिल्ली व यूपी निर्मित देसी व विदेशी शराब बरामद की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




