महंगाई पर आस्था भारी, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Published at :25 Oct 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
महंगाई पर आस्था भारी, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

साधना, अाराधना और भक्ति में लीन हुए गांव-शहर गोपालगंज : शहर से लेकर गांव तक छठपूजा सामग्री को ले बाजारों में भीड़ उमड़ने गली है. बाजारों में विभिन्न पूजा सामग्री से दुकानें सज गयी हैं. शहर में सड़क किनारे पूजन सामग्री की तीन सौ से अधिक दुकानें सजायी गयी हैं. बाजारों में पूजन सामग्री के […]

विज्ञापन

साधना, अाराधना और भक्ति में लीन हुए गांव-शहर

गोपालगंज : शहर से लेकर गांव तक छठपूजा सामग्री को ले बाजारों में भीड़ उमड़ने गली है. बाजारों में विभिन्न पूजा सामग्री से दुकानें सज गयी हैं. शहर में सड़क किनारे पूजन सामग्री की तीन सौ से अधिक दुकानें सजायी गयी हैं. बाजारों में पूजन सामग्री के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं दिख रही है. इस दौरान महंगाई में आस्था भारी पड़ती दिखाई दे रही है. मूल्यों में बढ़ोतरी के बावजूद श्रद्धालु पूजा सामग्री में कोई कमी न रह पाये उसकी खरीदारी जम कर कर रहे हैं.
बाजार में सामान का मूल्य
डाला (दउरा) – 40 से 200 रुपये प्रति पीस
सुपली – 20- 40 रुपये प्रति पीस
साठी चावल – 200 रुपये प्रति किलो
हल्दी – 20 रुपये प्रति किलो
अदरक – 60 -80 रुपये प्रति किलो
अरुई – 60 रुपये प्रति किलो
सुथनी – 40 रुपये प्रति किलो
गागल – 5 से 20 रुपये प्रति पीस
नारियल – 20 रुपये प्रति किलो
सेब – 60से 80 रुपये प्रति किलो
संतरा – 60 रुपये प्रति किलो
अनार – 80 रुपये प्रति किलो
सिंघाड़ा- 150 रुपये प्रति किलो
केला – 25 से 30 रुपये प्रति दर्जन
कोसी – 50 से 100 रुपये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन