पिता-पुत्र को लगी गोली दुस्साहस. सरेया पहाड़ में पंचायती के दौरान दो गुटों में फायरिंग

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में पुरानी रंजिश में पंचायती के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गये. फायरिंग के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इसमें सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों […]
गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव में पुरानी रंजिश में पंचायती के दौरान दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गये. फायरिंग के बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई. इसमें सात लोग घायल हो गये. सभी घायलों को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
सदर अस्पताल में भर्ती बनारस यादव इनके पुत्र हरेंद्र यादव को गोली लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया. वहीं, कपिलदेव यादव तथा पप्पू यादव समेत अन्य लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घायल बनारस यादव ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व स्थानीय पैक्स अध्यक्ष ने अपने पास बनारस यादव को बुलाया था, लेकिन बनारस यादव न तो उनके पास पहुंचे और न ही उनकी बात मानी. इसके बाद गाली-गलौज की गयी.
बुधवार की सुबह में बनारस यादव के घर पर पंचायती के लिए पांच-छह लोग पहुंचे और हवाई फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग का विरोध करने पर तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया. वहीं, दूसरे पक्ष से गौतम पांडेय, मुनमुन पांडेय, पिंटू, चिंटू ने भी फायरिंग करने व हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




