भूदान की जमीन के लिए घरों में लगायी आग, दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

थावे . नारायणपुर गांव में भूदान की जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प हो गयी. झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में आग लगा दी. अगलगी की इस वारदात में दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग झुलस गये. पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
थावे . नारायणपुर गांव में भूदान की जमीन के लिए दो पक्षों में खूनी झड़प हो गयी. झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में आग लगा दी. अगलगी की इस वारदात में दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग झुलस गये. पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में डेबा राम की पत्नी नागिया देवी तथा दूसरे पक्ष के राजा हुसैन शामिल हैं. वहीं, डेबा राम और नवी रसूल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
रायणपुर गांव में डेबा राम तथा नवी रसूल के बीच भूदान की जमीन के लिए पहले से विवाद चल रहा था. 28 सितंबर की रात में नवी रसूल ने विवादित जमीन पर बाउंड्री के लिए नींव खड़ी कर दी. इधर, 29 सितंबर की सुबह में डेबा राम और उनके परिवार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने निर्माणाधीन बाउंड्री और नींव को तोड़फोड़ दिया. इसका विरोध नवी रसूल और उनके परिवार के लोगों ने किया.
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार किया गया. खूनी झड़प के बाद केरोसिन छिड़क कर दोनों ने एक-दूसरे के घर में आग लगा दी, जिसमें डेबा राम, नागिया देवी, नवी रसूल और राजा हुसैन झुलकर जख्मी हो गये. गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही राजा हुसैन की मौत हो गयी. इधर, वर्न वार्ड में भर्ती नागिया देवी ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने फुल्गुनी पंचायत के सरपंच नसरुल हक और दूसरे पक्ष से गोपी राम को गिरफ्तार कर लिया.
क्या कहते हैं अधिकारी
जमीन विवाद में घटना हुई. दोनों पक्ष से दो लोगों की मौत आग में झुलसने के कारण हुई है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सरपंच समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
गौतम कुमार, थावे थानाध्यक्ष, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




