बिहार : गोपालगंज में भूमि विवाद को लेकर झड़प, 2 की मौत

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गयी है. थावे थाना प्रभारी गौतम कुमार ने आज बताया कि नारायणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गयी है. थावे थाना प्रभारी गौतम कुमार ने आज बताया कि नारायणपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान घरों में आग लगा दी. इससे गत 29 सितंबर की शाम को एक पक्ष के राजा हुसैन (40) और दूसरे पक्ष के सेवाराम की पत्नी नगिया देवी (50) झुलस गये.
थानाप्रभारी ने बतायाकि नगिया देवी को गोरखपुर अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. जबकि राजा हुसैन की गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कल रात मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें… बिहार : सीवान में राजद नेता की हत्या के अारोपी राजा खान को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




