हथुआ में कोलकाता का शिव मंदिर व हरिद्वार का शांति मंदिर बने आकर्षण का केंद्र

Published at :29 Sep 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
हथुआ में कोलकाता का शिव मंदिर व हरिद्वार का शांति मंदिर बने आकर्षण का केंद्र

हथुआ : हथुआ के सबसे भव्य पूजा आयोजन गोपाल मंदिर गेट पर छात्र दल द्वारा किया गया है, जहां कोलकाता के शिव मंदिर के प्रतिरूप वाला भव्य पंडाल व प्रतिमा स्थापित की गयी है. पंडाल में मल्टी कलर इफेक्ट, पंडाल के सामने पार्क, गुफानुमा आकृति लोगों को खूब लुभा रही है. दल के अध्यक्ष नीरज […]

विज्ञापन

हथुआ : हथुआ के सबसे भव्य पूजा आयोजन गोपाल मंदिर गेट पर छात्र दल द्वारा किया गया है, जहां कोलकाता के शिव मंदिर के प्रतिरूप वाला भव्य पंडाल व प्रतिमा स्थापित की गयी है. पंडाल में मल्टी कलर इफेक्ट, पंडाल के सामने पार्क, गुफानुमा आकृति लोगों को खूब लुभा रही है. दल के अध्यक्ष नीरज कुमार, हथुआ मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा, पूजा प्रभारी दिलीप कुमार, सत्यप्रकाश, गोविंद, अंशु, लव कुमार, चंदन, सुदीप कुमार, सोनू, बिट्टू आदि युवा व्यवसायियों के नेतृत्व में आयोजन किया जा रहा है.

वहीं लोहारपट्टी में हरिद्वार के शांति मंदिर का प्रतिरूप स्थापित किया गया है. आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सोनी, संजय गुप्ता, संतोष कुमार, ज्ञानी साह, ओम जी, डाॅ संजय प्रसाद, महेश पांडेय, शंभु सोनी, अभिषेक सिंह, विनोद जी आदि के नेतृत्व में हो रहा है.

वहीं स्थानीय गांधी आश्रम में पूजा का आयोजन बच्चा प्रसाद मोदनवाल, उपसरपंच चंदन कुमार, गुड्डु बाबु, मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हो रहा है. हथुआ अस्पताल मोड़ पर इस बार धूमधाम से पूजा का आयोजन समिति के अध्यक्ष मंटू मोदनवाल, त्रिभुवन सिंह, अभय राय, अमित सिंह, कन्हैया गुप्ता, ध्रुप प्रसाद, प्रवीण मिश्रा उर्फ पप्पू, रजनीश कुमार, दिलीप कुमार, रेयाजुद्दीन खान आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन