रजिस्ट्रार ने रोकी गलत रजिस्ट्री तो उल्टे पांव भागे भू-माफिया

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई तो, लाखों की बची संपत्ति मांझा : शहर से महज तीन किलोमीटर पूरब एनएच 28 पर बहोरा टोला गांव के पास पुश्तैनी जमीन पर भू-माफिया नजर लगाये हुए थे. फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करने निबंधन कार्यालय पहुंचे गये. इस बीच रजिस्ट्रार को सच्चाई की जानकारी डीएम ने दी. […]
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई तो, लाखों की बची संपत्ति
मांझा : शहर से महज तीन किलोमीटर पूरब एनएच 28 पर बहोरा टोला गांव के पास पुश्तैनी जमीन पर भू-माफिया नजर लगाये हुए थे. फर्जीवाड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करने निबंधन कार्यालय पहुंचे गये. इस बीच रजिस्ट्रार को सच्चाई की जानकारी डीएम ने दी. डीएम के आदेश पर रजिस्ट्रार ने जमीन रजिस्ट्री होने से रोक दी. उल्टे पांव भू-माफियाओं को भागना पड़ा. छवहीं तक्की के मनोज मिश्रा और उनके पट्टीदार पूर्वजों के जमाने से खेती करते आ रहे हैं. जमीन शहर के करीब है और कीमती भी है लिहाजा भू-माफियाओं की नजर उनकी जमीन पर है. इस पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं ने जाल बुनना शुरू किया.
माफिया फर्जी कागजात बना कर वैसे लोगों को रजिस्ट्री आॅफिस में खड़ा कर इस जमीन को हथियाना चाहते थे, जिसको इस जमीन से कोई लेना-देना नहीं है. माफियाओं के द्वारा इलाके में धमकी भी दी जा रही थी कि जमीन रजिस्ट्री करा कर गोली-बंदूक की बदौलत वो कब्जा करेंगे. लोग भी सहमे हुए थे. कोई मुंह खोलना नहीं चाहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




