शहर में उपद्रव कांडों का ट्रायल शुरू

गोपालगंज : दुर्गापूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों के द्वारा शहर को अशांत किये जाने के मामले में अब सीजेएम कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है. नवरात्र की छुट्टी के बाद इसमें तेजी आयेगी. सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता एवं मजिस्ट्रेट संजय कुमार के कोर्ट में उपद्रव कांड में सुनवाई होनी है. उधर, […]
गोपालगंज : दुर्गापूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों के द्वारा शहर को अशांत किये जाने के मामले में अब सीजेएम कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है. नवरात्र की छुट्टी के बाद इसमें तेजी आयेगी. सीजेएम विश्व विभूति गुप्ता एवं मजिस्ट्रेट संजय कुमार के कोर्ट में उपद्रव कांड में सुनवाई होनी है. उधर, पुलिस ने अपना जांच प्रतिवेदन चार्जशीट के साथ सौंप दिया है.
जिस कांड में चार्जशीट आ गया है उसमें सुनवाई भी आसान है. जानकार सूत्रों की मानें, तो कोर्ट का उद्देश्य है कि न्याय प्रभावित न हो इसका खास ध्यान रखना होता है. ट्रायल के दौरान आरोपित एवं अभियोजन पक्ष अपना साक्ष्य कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इस कांड में इंटक नेता ताहिर हुसैन, जिला पार्षद सुभाष सिंह, पंकज सिंह राणा, राजीव कुमार उर्फ पल्टू, दीपक कुमार दीपू समेत 250 से अधिक प्रमुख लोग आरोपित हैं. ट्रायल से जल्द ही न्याय मिलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




