डीईओ और सीएस सहित तीन पदाधिकारियों से जवाब तलब

गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार के द्वारा जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी. इस दौरान जिला भू-अर्जन, उत्पाद विभाग, जिला स्थापना शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय में लंबित मामलों को देखते हुए नाराजगी प्रकट की गयी. वहीं बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले जिला शिक्षा पदाधिकारी […]
गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार के द्वारा जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गयी. इस दौरान जिला भू-अर्जन, उत्पाद विभाग, जिला स्थापना शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय में लंबित मामलों को देखते हुए नाराजगी प्रकट की गयी. वहीं बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, सिविल सर्जन डाॅ एके चौधरी एवं उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन से जवाब तलब किया गया है.
इन तीनों पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित थे ही, लेकिन अपने किसी प्रतिनिधि को भी बैठक में नहीं भेजे थे. इसके कारण इनके विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी. इस मामले में जवाब तलब किया गया है. वहीं बाढ़ में 12 पशुओं की हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मुआवजे के भुगतान की कार्रवाई शीघ्र किये जाने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं आपदा प्रभारी को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




