पंचायत के दौरान हुई मारपीट, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Sep 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के डुमर नरेंद्र गांव में पंचायत के दौरान मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने ससुर और बहू को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही बहू के गले से सोने की चेन छीन ली. डुमर नरेंद्र गांव में बेनी सिंह और उनके भाई बाबूराम सिंह के साथ […]
विज्ञापन
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के डुमर नरेंद्र गांव में पंचायत के दौरान मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने ससुर और बहू को मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही बहू के गले से सोने की चेन छीन ली. डुमर नरेंद्र गांव में बेनी सिंह और उनके भाई बाबूराम सिंह के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था.
इसको लेकर पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत के दौरान ही एक पक्ष के लोगों ने बेनी सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें बचाने आयी उनकी बहू इंदु देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.दोनों घायलों का इलाज भोरे के अस्पताल में कराया गया. इस मामले में बेनी सिंह के बयान पर पुलिस बाबूराम सिंह सहित नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




