मेगा ट्रांसफॉर्मर के कंट्रोल यूनिट में आग, आपूिर्त ठप

Published at :22 Sep 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
मेगा ट्रांसफॉर्मर के कंट्रोल यूनिट में आग, आपूिर्त ठप

परेशानी. हजियापुर पावर सब स्टेशन में तीन दिन पहले लगा था ट्रांसफॉर्मर गोपालगंज : बीते मंगलवार को ही हजियापुर पावर सब स्टेशन में लगे 10 एमवीए क्षमता वाले नये मेगा ट्रांसफॉर्मर का सीपी यानी कंट्रोल यूनिट बुधवार को जल गया. बिजली कंपनी के तकनीशियनों ने जब मेगा ट्रांसफॉर्मर चार्ज करने के लिए इसमें करेंट प्रवाहित […]

विज्ञापन

परेशानी. हजियापुर पावर सब स्टेशन में तीन दिन पहले लगा था ट्रांसफॉर्मर

गोपालगंज : बीते मंगलवार को ही हजियापुर पावर सब स्टेशन में लगे 10 एमवीए क्षमता वाले नये मेगा ट्रांसफॉर्मर का सीपी यानी कंट्रोल यूनिट बुधवार को जल गया. बिजली कंपनी के तकनीशियनों ने जब मेगा ट्रांसफॉर्मर चार्ज करने के लिए इसमें करेंट प्रवाहित किया, तो कंट्रोल यूनिट में आग लग गयी. आग लगते देख तकनीशियनों ने सप्लाई बंद कर दी, लेकिन कंट्रोल यूनिट तबतक जल गया था. इससे बुधवार की देर शाम तक इसे चालू नहीं किया जा सका. कंट्रोल यूनिट जलने के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने नया कंट्रोल यूनिट मंगवाया. गुरुवार को तकनीशियनों ने ट्रांसफॉर्म में नया कंट्रोल यूनिट लगा दिया.
बताया गया कि एक बार फिर से नये मेगा ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के लिए इसमें सप्लाई दी जायेगी. शुक्रवार की देर शाम तक नये मेगा ट्रांसफॉर्मर से बिजली की सप्लाई दी जायेगी. मालूम हो कि पिछले सप्ताह पावर सब स्टेशन का मेगा ट्रांसफॉर्मर जल गया. इससे शहर के फीडर वन और टू सहित सब स्टेशन से जुड़े अन्य ग्रामीण फीडरों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमरा गयी थी. महज एक मात्र पांच एमवीए के मेगा ट्रांसफॉर्मर से करीब चार फीडरों में किस्तों में सप्लाई दी जा रही थी. इससे उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही थी और उन्हें परेशानी हो रही थी. इस समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी व बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पहल कर नया मेगा ट्रांसफार्मर मंगवाया और उसे सब स्टेशन में स्थापित किया गया था.
क्या कहते हैं अधिकारी
नये मेगा ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के दौरान उसका सीपी जल गया. नया सीपी लगा दिया गया है. ट्रांसफॉर्मर को चार्ज किया जा रहा है. शुक्रवार से सप्लाई चालू होने की पूरी उम्मीद है.
अभिषेक प्रेम, एसडीओ, नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन