भोरे में 11 सौ बोतल शराब के साथ दो धराये

Published at :22 Sep 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
भोरे में 11 सौ बोतल शराब के साथ दो धराये

भोरे : भोरे पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब यूपी से शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाजों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये धंधेबाजों के पास से पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी भी बरामद की है. पकड़े गये दोनों धंधेबाजों से पुलिस पूछताछ में […]

विज्ञापन

भोरे : भोरे पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब यूपी से शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाजों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये धंधेबाजों के पास से पुलिस ने एक लक्जरी गाड़ी भी बरामद की है. पकड़े गये दोनों धंधेबाजों से पुलिस पूछताछ में जुटी है. इनका कनेक्शन सीवान के तस्करों के साथ भी है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि भोरे–-भिंगारी रोड से होकर एक टाटा इंडिगो गाड़ी से शराब की बड़ी खेप आ रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भोरे–-भिंगारी रोड पर सादे लिबास में तैनात कर दिया गया. लगभग सात बजे सीसवां स्कूल के पास पुलिस को एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखी. गाड़ी रोकने पर उसमें सवार एक तस्कर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 25 कार्टन देसी और विदेशी शराब मिली.

पकड़े गये तस्करों की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजीरवां कला गांव के कुंदन कुमार यादव एवं भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नवकाटोला के बुलेट साह के रूप में की गयी है. बरामद शराब में 430 बोतल विदेशी और 670 बोतल देसी शराब है.

कुचायकोट में ट्रक समेत 195 कार्टन शराब जब्त, दो गिरफ्तार
कुचायकोट . थाने की पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक समेत 195 कार्टन शराब जब्त की है. साथ ही दो चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चालक हरियाणा के फरीदाबाद के निवासी शेरा तथा दूसरा मैनपुरी इटावा के निवासी दीपक कुमार है. पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान शराब से भरा ट्रक को जब्त किया. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों चालकों को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन