बेटियों के जिंस-टी शर्ट व मोबाइल पर लगा बैन

फुलवरिया : फुलवरिया प्रखंड में महापंचायत का तुगलकी फरमान कहें या फिर महिलाओं को सुरक्षित करने की मुहिम. अब लड़कियां जिंस और टी शर्ट पहन कर स्कूल या कॉलेज नहीं जा सकेंगी. इतना ही नहीं लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर भी महापंचायत ने पाबंदी लगा दी है. महापंचायत के निर्णय को नहीं मानने वाले […]
फुलवरिया : फुलवरिया प्रखंड में महापंचायत का तुगलकी फरमान कहें या फिर महिलाओं को सुरक्षित करने की मुहिम. अब लड़कियां जिंस और टी शर्ट पहन कर स्कूल या कॉलेज नहीं जा सकेंगी. इतना ही नहीं लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर भी महापंचायत ने पाबंदी लगा दी है. महापंचायत के निर्णय को नहीं मानने वाले का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जायेगा
. फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को इलाके के लोगों की मौजूदगी में महापंचायत बैठायी गयी. समाज में आ रही गिरावट और पश्चिमी सभ्यता के कारण बिगड़ रहे माहौल को देखते हुए समाज के लोगों ने यह महापंचायत बुलायी थी, जहां कई महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. इस फैसले को अमल में लाने के लिए बाकायदा प्रखंड की सभी पंचायतों में माइक से प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा. फिलहाल महापंचायत में शामिल महिलाओं ने भी इस फैसले का समर्थन किया है. महापंचायत की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रो अली अकबर अंसारी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




