आज से नियमित बिजली आपूर्ति का दावा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : विद्युत विभाग ने शहर में बुधवार से नियमित विद्युत आपूर्ति नियमित करने का दावा किया है. मंगलवार को हजियापुर पावर सब स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम विद्युत विभाग ने शुरू कर दिया. पूरे दिन विभाग के कर्मी ट्रांसफॉर्मर बदलने के कार्य में लगे रहे. इधर ऊमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति […]
विज्ञापन
गोपालगंज : विद्युत विभाग ने शहर में बुधवार से नियमित विद्युत आपूर्ति नियमित करने का दावा किया है. मंगलवार को हजियापुर पावर सब स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम विद्युत विभाग ने शुरू कर दिया. पूरे दिन विभाग के कर्मी ट्रांसफॉर्मर बदलने के कार्य में लगे रहे. इधर ऊमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति में कमी आने से उपभोक्ता परेशान हैं.
गौरतलब है कि शनिवार की अहले सुबह हजियापुर पावर सब स्टेशन के 10 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया. इसे बदलने के लिए विभाग ने सोमवार की शाम बक्सर से पावर ट्रांसफॉर्मर मंगाया और मंगलवार से लगाने का काम शुरू कर दिया गया. पावर ट्रांसफॉर्मर खराब होने से विभाग रोटेशन में बिजली आपूर्ति कर रहा है. ऐसे में शहरवासियों को महज 5 – 6 घंटे बिजली मिल रही है.
नियमित आपूर्ति बाधित होने से शहर का फीडर एक व चार, जादोपुर और थावे के 35 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हैं. फिलहाल मंगलवार को भी बिजली कम मिलने से उपभेक्ता परेशान रहे.
क्या कहता है विभाग
पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू हो गया है. मंगलवार की देर रात से सभी फीडरों में पावर सप्लाई नियमित कर दी जायेगी. इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




