भोरे की सड़क पर सजता है बाजार

भोरे : भोरे के बाजार को विकसित होने का इंतजार है. सड़क के किनारे बाजार लगने से परेशानी ग्राहकों-दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी होती है. भोरे बाजार तो काफी पुराना है, लेकिन कभी इसे विकसित करने की सोच सामने नहीं आ पायी. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर सजनेवाले इस बाजार में संचालित दुकानों […]
भोरे : भोरे के बाजार को विकसित होने का इंतजार है. सड़क के किनारे बाजार लगने से परेशानी ग्राहकों-दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को भी होती है. भोरे बाजार तो काफी पुराना है, लेकिन कभी इसे विकसित करने की सोच सामने नहीं आ पायी. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर सजनेवाले इस बाजार में संचालित दुकानों से कौड़ी भी वसूली जाती है, लेकिन इनके विकास के नाम पर सिर्फ इनका दोहन ही होता है. भोरे बाजार की शुरुआत खजुरहां मोड़ से होती है,
जो वायरलेस मोड़ तक है. सड़क की दोनों तरफ दुकानें सजती हैं. सड़क के किनारे ही फल से लेकर, सब्जी और मीट-मछली तक की दुकानें हैं. सब कुछ खुले में है. खुले में ही मीट की बिक्री होती है. अलबत्ता बाजार के नाम पर जिला परिषद द्वारा मार्केट कंप्लेक्स बनवाया गया है, लेकिन उस मार्केट कंप्लेक्स की दुकानें अब तक खाली पड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




