गहनी में स्वच्छता को लेकर लगा चौपाल

Published at :20 Sep 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
गहनी में स्वच्छता को लेकर लगा चौपाल

पंचदेवरी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खालगांव पंचायत के गहनी गांव में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया. पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया. बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में हर घर में […]

विज्ञापन

पंचदेवरी : स्वच्छ भारत मिशन के तहत खालगांव पंचायत के गहनी गांव में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया. पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया. बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में हर घर में शौचालय जरूरी है. इसके बिना स्वच्छ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती है. खुले में शौच अनेक बीमारियों का कारण है. जिस गांव में हर घर में शौचालय नहीं होगा,

वहां के लोग कभी स्वस्थ नहीं रह सकते हैं. इसलिए घर में शौचालय का निर्माण कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. चौपाल में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए बीडीओ ने कहा कि घर के शौचालय से महिलाओं का आत्म सम्मान जुड़ा हुआ है. आत्मरक्षा एवं आत्म सम्मान के लिए महिलाओं को आगे आना होगा. यदि महिलाएं ठान लें तो हर घर में शौचालय जरूर होगा.

मुखियापति स्वामीनाथ भगत ने भी लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की अपील की. मौके पर पैक्स अध्यक्ष अमरजीत सिंह, शंकर भगत, प्रेम कुमार राम, सत्यनारायण सिंह, दुर्गेश सिंह, ब्रजकिशोर दुबे, श्रीभगवान भगत, राजकुमार भगत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन