तिरविरवा में युवती के साथ गैंगरेप से आक्रोश

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तिरविरवा में युवती के साथ इसी गांव के कुछ युवकों ने मिल कर गैंगरेप किया. पीड़ित युवती के परिजन उसे लेकर नगर थाना पहुंचे, जहां महिला थाने की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा तीन लोगों के खिलाफ कांड दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज […]
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तिरविरवा में युवती के साथ इसी गांव के कुछ युवकों ने मिल कर गैंगरेप किया. पीड़ित युवती के परिजन उसे लेकर नगर थाना पहुंचे, जहां महिला थाने की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा तीन लोगों के खिलाफ कांड दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती को घर से बुला कर वारदात को अंजाम दिया गया है.
तीन युवकों ने मिल कर उसकी अस्मत लूट ली है. उधर घटना को लेकर तिरविरवा और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती को प्रेम जाल में फंसा कर आरोपित ने उसे बुलाया और साथियों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया. युवती जब घर लौटी, तो बदहवास थी. परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उनके पैर से जमीन खिसक गयी. आस-पड़ोस के लोग आक्रोशित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




