राहत : थावे से होकर गुजरेगी कोलकाता रामनगर व दिल्ली के िलये पूजा स्पेशल ट्रेन

Published at :16 Sep 2017 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
राहत : थावे से होकर गुजरेगी कोलकाता रामनगर व दिल्ली के िलये पूजा स्पेशल ट्रेन

थावे : दशहरा, दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने थावे रूट से कोलकाता, रामनगर व दिल्ली तक की यात्रा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों को सुविधा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होते हुए एक जोड़ी साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय […]

विज्ञापन

थावे : दशहरा, दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने थावे रूट से कोलकाता, रामनगर व दिल्ली तक की यात्रा के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों को सुविधा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर से हावड़ा के बीच गोरखपुर होते हुए एक जोड़ी साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05007 रामनगर स्टेशन से 22 व 29 सितंबर और छह, 13,20,27 अक्तूबर व तीन नवंबर को चलेगी

और हावड़ा जायेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 05008 हावड़ा स्टेशन से 24 सितंबर, एक, आठ , 15, 22 ,29 अक्तूबर और पांच नवंबर को खुलेगी और रामनगर जायेगी. दोनों गाड़ियां थावे व गोरखपुर होकर गुजरेंगीं. गाड़ी संख्या 05007 रामनगर से अपराह्न पांच बजकर 55 मिनट पर खुलेगी और उसके दूसरे दिन थावे में दोपहर के 12.25 बजे पहुंचेगी और उसके अलगे दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट पर हावड़ा पहुंचेगी. वहीं , गाड़ी संख्या 05008 हावड़ा से सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर खुलेगी और थावे में रात्रि के 10 बजकर 27 मिनट पर पहुंचेगी और उसके अगले दिन अपराह्न चार बज कर 45 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी.

दिल्ली के लिए चल रही एक स्पेशल ट्रेन : थावे से दिल्ली के लिए भी रेलवे प्रशासन द्वारा एक पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. यह ट्रेन छपरा से होकर आनंद विहार दिल्ली तक जा रही है. गाड़ी संख्या 05115 पूजा स्पेशल ट्रेन थावे में सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को अपराह्न के छह बजकर 22 मिनट पर पहुंचेगी
और दूसरे दिन दोपहर के 12 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी. यह ट्रेन 25 अक्तूबर तक चलेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 05116 प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार स्टेशन से अपराह्न दो बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह सात बजकर 52 मिनट पर थावे स्टेशन पर पहुंचेगी.
यह ट्रेन 26 अक्तूबर तक चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन