अब हर रोज पुलिस करेगी शहर में गश्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में चोरी, लूट और छिनतई की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी.अलग-अलग जोन में पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जायेगी. इसके लिए सोमवार को एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने पुलिस अफसरों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : शहर में चोरी, लूट और छिनतई की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी.अलग-अलग जोन में पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जायेगी. इसके लिए सोमवार को एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने पुलिस अफसरों की बैठक बुलायी है. मुख्यालय डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती का पूरा प्लान तैयार किया गया है. हर रोज रात में चार टीमें होंगी, जो इनके संपर्क में रहेंगी.
इन टीमों की कार्यप्रणाली पर एसपी की निगरानी रहेगी. नशाखुरानी गिरोह और स्मैकरों पर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी. पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है. इन वारदातों को अंजाम देनेवाले लोग अक्सर उन मकानों को निशाना बना रहे हैं जो एक या दो दिनों से त्योहार या किसी कारणवश बंद होते हैं. इसके अलावा अपराधी किस्म के लोग इस तरह के मकानों से नकदी और जेवरों को ही चुराने का काम कर रहे हैं.
‘प्रभात खबर’ ने रविवार को पुलिस गश्ती की पड़ताल कर रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इधर, क्राइम कंट्रोल के लिए शहर में पुलिस ने रात के समय होनेवाली चोरी की वारदातों
पर रोक लगाने के लिए यह प्लान तैयार किया है. इस योजना कोपुलिस ने एक सिस्टम के तहत तैयार किया है.पुलिस ने उन सभी पुराने चोरों की लिस्ट तैयार की है, जो इस समय जेल से जमानत पर बाहर हैं या वे सजा काट चुके हैं. इस तरह के अपराधियों की लिस्ट नगर थाने के अलावा अन्य थानाप्रभारियों को सौंपी जायेगी. इसी प्रकार पुलिस जब रात को शहर में गश्त करेगी, तो वह बंद मकानों की खास कर उस एरिया में चेक करेगी जहां चौकीदार नहीं हैं.
क्या कहते हैं एसपी
रात्रि गश्ती के लिए नया प्लान तैयार किया गया है. सोमवार को इस बिंदु पर बैठक की जायेगी. शहर की सुरक्षा के लिए अलग-अलग सेक्टर बांट कर गश्ती करायी जायेगी. गश्ती दल की चार टीमें शहर में लगायी जायेंगी.
मृत्युंजय कुमार चौधरी, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




