लोक अदालत में सबका सहयोग अहम : जज

Published at :10 Sep 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में सबका सहयोग अहम : जज

गोपालगंज : नेशनल लोक अदालत के जरिये सिविल कोर्ट में 651 मुकदमों का निष्पादन किया गया. सिविल कोर्ट कैंपस में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज मो जफर इमाम मलिक, उपाध्यक्ष सह डीएम राहुल कुमार, एसपी मृत्युंजय कुमार, सचिव निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नेशनल लोक अदालत के जरिये सिविल कोर्ट में 651 मुकदमों का निष्पादन किया गया. सिविल कोर्ट कैंपस में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज मो जफर इमाम मलिक, उपाध्यक्ष सह डीएम राहुल कुमार, एसपी मृत्युंजय कुमार, सचिव निखिलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन के मौके पर जिला जज ने कहा कि न्यायालयों में मुकदमों का बोझ अधिक है.

ग्राम स्तर पर मुकदमों के निष्पादन के लिए सुविधाएं दी गयी हैं. मिल कर आप सभी मुकदमों का निष्पादन कराएं. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में हुए फैसले की किसी भी अदालत में अपील नहीं है. लोक अदालत में न कोई हारता है और न कोई जीतता है. दोनों पक्ष संतुष्ट होते हैं. फैसले को सिविल न्यायालय की डिग्री का रूप दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मामले लंबित हैं वे लोक अदालत के माध्यम से निबटारा कर सकते हैं. मुकदमेबाजी में लगनेवाले समय व धन की बर्बादी से बचने के लिए लोक अदालतों का सहारा लिया जा सकता है. लोक अदालत में पहुंचे मुकदमों के निष्पादन के लिए अलग-अलग 10 पीठ बनाये गये थे. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राज कुमार, एसडीएम शैलेश दास, एसडीएम हथुआ प्रमोद राम, अदालत के स्थायी अधिवक्ता विपिन बिहारी श्रीवास्तव, राजीव कुमार, अजय कुमार, बैंकों के अधिकारी, श्रम अधीक्षक, वन पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

नुक्कड़ नाटक के जरिये फैलायी गयी जागरूकता : नेशनल लोक अदालत में आये लोगों के बीच जागरूकता के लिए इप्टा के कलाकारों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. लोक अदालत के पैनल अधिवक्ता सह सांस्कृतिक कर्मी विपिन बिहारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलाकारों ने सस्ता, सुलभ न्याय के बारे में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जानकारी दी. कलाकारों के कार्यक्रम को देख न्यायिक पदाधिकारी, कर्मी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोग मंत्रमुग्ध हो गये.
हेल्पलाइन से मिलीं सुविधाएं
नेशनल लोक अदालत में मुकदमों का निष्पादन कराने आये लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए न्यायालय की ओर से हेल्पलाइन काउंटर बनाया गया था. हेल्पलाइन काउंटरों पर संबंधित विभागों के पीठ के बारे में आसानी से जानकारी मिल रही थी. सुबह से शाम तक हेल्पलाइन काउंटर पर लोगों को पूछताछ करते हुए देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन